रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एक़ साथ रोडवेज बस अड्डे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दायित्वधारी आदित्य राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

आदित्य राणा ने अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की साथ ही मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन पेपर लीक होने के बाद उनका दिल और सपना टूट जाता है और पेपर लीक होने के बाद कई छात्र आत्महत्या भी कर चुके हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मरगुब कुरैशी ने कहा कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होना युवाओं के लिए अन्याय है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर को ज्ञापन भी सोपा गया। इस अवसर पर संवाद सहयोगी जागरण मंगलौर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एक़ साथ रोडवेज बस अड्डे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता आदित्य राणा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। आदित्य राणा ने अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की साथ ही मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन पेपर लीक होने के बाद उनका दिल और सपना टूट जाता है और पेपर लीक होने के बाद कई छात्र आत्महत्या भी कर चुके हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मरगुब कुरैशी ने कहा कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होना युवाओं के लिए अन्याय है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर को ज्ञापन भी सोपा गया। इस अवसर पर सालिक कुरैशी, अकरम सिद्दीकी, मौ० अशरफ, रामभूल सैनी, इकबाल अहमद, मोहित त्यागी, शहजाद, रहमान, भोला, सचिन, अकिंत चौधरी, शुभम चौधरी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
