रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
होटलो/कैफे/होम स्टे पर0ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाया गया चैंकिग अभियान

भगवानपुर। होटल/कैफे/होमस्टे में अनैतिक गतिविधियों के विरूद्व कार्यवाही के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली भगवानपुर में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र मे पडने वाले होटल/कैफे/होमस्टे/ रेस्टोरेंट/ ढाबों पर जाकर एंट्री रजिस्टर व कमरो की चैकिंग की गई तो कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधि करता हुआ नहीं मिला। समस्त होटल/कैफे/होमस्टे स्टांफ को हिदायत दी गई कि- चेक-इन के समय बिना वैध पहचान प्रमाण के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। 18 वर्ष से कम उम्र के अकेले बच्चो या युवाओ को उनके माता पिता या अभिभावक के साथ ही कमरा दिया जाये। नाबालिग द्वारा परिजन अथवा अभिभावकों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति के साथ कमरा लेने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचित करें। कमरा लेने वाले व्यक्तियों का आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र लेने के बाद रजिस्टर में स्पष्ट नाम पते के साथ एंट्री करें। संदिग्ध व्यक्तियो, बिना पहचान वाले लोगों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने को दी जाये। होटल के रिसेप्शन और गैलरी में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाये जायें।
