रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
ऑपरेशन स्माईल के तहत खोए बच्चे को माता पिता से मिलाया
बच्चे से मिल खुश हुए हरिद्वार पुलिस का जताया आभार हरिद्वार। शुक्रवार को कलियर थाने पर इरफान पुत्र मौ0 ईद्दू निवासी गांव अब्बूपुर थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद ने मौखिक सूचना दी कि उसकी 03 साल की बच्ची अचानक कमरे से बाहर निकली व कहीं गुम हो गयी इस पर थाने से बालिका की तलाश हेतु चेतक मोबाईल के साथ पुलिस टीम भेजी गयी। दरगाह व आसपास लाऊडस्पीकर से प्रसार प्रसार करवाया गया। बच्ची के माता पिता द्वारा दिये गये फोटो से मिलान करते हुए दरगाह क्षेत्र में पुलिस टीम को एक बालिका अकेली घूमती हुई मिली पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्ची को संरक्षण में लेकर कोतवाली पिरान कलियर लाया गया तथा चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत कर पूछताछ की गई। बच्ची के परिजनों को सूचित कर कोतवाली बुलाया गया। परिजनों के उपस्थित होने पर बालिका को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
