रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार। जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिससे कि चारधाम यात्रा पर आने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो। अधिकारियों ने नारसन बॉर्डरसे लेकर हरिद्वार तक हाइवे पर हुए अतिक्रमण को हटा जाने के भी आदेश जारी किए गए। मंगलौर को मंडी के सामने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और पेड़ों की वजह से किसी प्रकार का जाम ना लगे इसको लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
