रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
छात्र-छात्राओं के बीच पहुंची फायर स्टेशन रुड़की की टीम, रुड़की व कलियर क्षेत्र के बच्चों को आगजनी की घटनाओं में बचाव के लिए किया जागरुक

रुड़की। प्रचलित अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में फायर स्टेशन रुड़की में तैनात कर्मियों द्वारा एफएसओ रुड़की की अगुवाई में शुक्रवार को सेनटेनस सीनीयर सेकेंडरी गर्ल्स जादूगर रोड रुड़की व कलियर शरीफ क्षेत्र में स्कूलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान टीम द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी। अग्निशमन उपकरणों के प्रकार व उनके प्रयोग के बारे में बताया। परिसर में कृत्रिम आग लगाकर उसे बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।अग्नि सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं के मन में चल रहे सवालों का उत्तर दिया गया। स्कूल स्टाफ को आग लगने/ आपात स्थिति पर स्कूल भवन से बाहर निकलने के लिए सुरक्षित/अवरोध रहित मार्ग बनाने के लिए निर्देशित किया गया। प्रबंधन को स्कूल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
