रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए बीडीएस व डॉग स्क्वायड की कसरत
एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए सघन चैकिंग के निर्देश
बस अड्डा और रेलवे स्टेशन, हर की पैड़ी पहुंची टीम, चप्पा चप्पा खंगाला

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी थाना प्रभारियों सहित बीडीएस व डॉग स्क्वॉड को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उक्त दिशा निर्देश के क्रम में बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन से अपर रोड़, मोती बाजार होते हुए हर की पैड़ी पहुंची। टीम ने उक्त स्थानों पर अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया।
