रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से नारसन ब्लॉक कार्यालय पर लगाया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 29 कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

बुधवार को ग्राम कुरड़ी स्थित नारसन ब्लॉक कार्यालय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी द्वारा रिबन काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है रक्तदान करने से शरीर मैं कोई किसी प्रकार की कमजोरी या अन्य लक्षण पैदा नहीं होते हैं किए गए रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। आयोजको की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह का सम्मानित किया गया। शिविर में ब्लॉक मैं कार्यरत कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 29 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। इस अवसर पर मनोज त्यागी, राजकुमार शर्मा, सरोज, चंद्र शेखर भट्ट, मोनिका सैनी के अलावा अमित कुमार, वंश त्यागी, लायबा, हिमांशु वकार आदि मौजूद रहे।
