वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की हुई थी पुलिस टीमें एक्टिवेट, मिली सफलता
पुलिस चैकिंग को देखकर तेज़ी से दौड़ाई मोटरसाइकिल, पिछली सीट पर बैठे सवार को दबोचा।
पुरकाजी से पथरी क्षेत्र में होनी थी अवैध असलहा की सप्लाई
जागरण समाचार प्रतिनिधि
(हरिद्वार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अवैध शस्त्र पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से अपने एक परिचित से लेकर आया था तथा थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जा रहा था। पूछताछ में पुलिस हिरासत में आए आरोपी ने अपना नाम शमशेर निवासी ग्राम करणपुर थाना खानपुर हरिद्वार बताया। आस-पास के थानों से जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। कोतवाली खानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से 03 अदद देशी तमंचे 315 बोर, एक अदद देशी तमंचा 312 बोर तथा 40 जिंदा कारतूस 312 बोर के बरामद किए।
अवैध असलाह सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार करने के दौरान गोवर्धन पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी, अपर उप निरिक्षक बिजेन्द्र सिंह, हेड कास्टेबल भीम सिंह आदि मौजूद थे।
