जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। श्री दिगंबर जैन मंदिर मंगलौर में जैन समाज के परम पूज्य समाधि सम्राट राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विरागसागर जी मुनिराज के परम शिष्य विनिश्चयसागर जी मुनिराज (संसंघ) का मंगल प्रवेश बड़े हर्ष और उल्लास के साथ हुआ।
शनिवार की सुबह विनिश्चयसागर जी मुनिराज (संसंघ) मंगलौर पहुंचे इसके बाद उन्होंने श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मंगलौर वाले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने प्रवचन में उन्होंने बताया कि मंगलौर वाले बाबा के दर्शन बहुत मानोहरी है उनके दर्शन करने के बाद उन्हें ही निहारत रहने का मन करता है दर्शन मात्र से मन प्रफुल्लित हो जाता है महाराज जी के आगमन पर जैन स्तंभ के पास गौरव जैन, श्रेयांश जैन, सचिन, अमित, कीशू, लवी, अर्णव, सिद्धार्थ ने उनका भव्य स्वागत किया। सभी ने पूज्य महाराज जी के वचनों का अमृत लाभ लिया। राजेश जैन ने महाराज जी को को आहार ग्रहण कराया। कार्यक्रम के दौरान पंकज जैन, अजय जैन, अनुज जैन, अरविंद जैन, नीरा जैन, सारिका, रश्मि, तान्या, साक्षी, शालिनी, आदिति, पूनम, रिंकी, ऊषा, नीतू आदि उपस्थित रहे।
