जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर मे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई के सातवें दिन का समापन समारोह माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात् पूजा वर्षा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों सारिका, तहरीना, उपासना, आकाश कपूर, विपिन कुमार, मानसी, आरिफ, प्रिया, खुशी, शिवानी, प्रियांशी एवं नैना शर्मा ने भाषण, कविता के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। मदन सिंह वर्मा, हिंदी प्रवक्ता (चौ० भरत सिंह डी०ए०वी० इंटर कॉलेज, झबरेड़ा ने हमेशा जागरूक रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा ने स्वयंसेवकों को 24 घंटे उर्जावान बने रहने एवं दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश ने स्वयंसेवकों को एकजुट रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा, श्री मदन सिंह वर्मा, श्री प्रवीण शर्मा, श्री सुनील कुमार, श्री रोहित कुमार एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
