रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
सोनीपत की बुजुर्ग परिजनों से बिछड़कर अकेले थी परेशान
बुजुर्ग को पुलिस ने आम के बाग से किया बरामद, चौकी लाकर किया खाने पीने का इंतजाम
चौकी में बुजुर्ग को सकुशल पाकर परिजन हुए गदगद, पुलिस का जताया आभार, हरिद्वार पुलिस की मददगार कार्यशैली का माना लोहा
हरिद्वार। सोलह मई को सूचना मिली कि एक वृद्ध महिला आम के बाग में घूम रही है और वह अपना सही से पता या परिवार जनों के बारे में कोई भी जानकारी सही तरीके से नहीं दे पा रही है तथा बोली भी हरियाणवी टाइप की होने के कारण कुछ ज्यादा जानकारी नहीं समझ में आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा नाम पूछने पर वृद्ध महिला ने अपना नाम राम मूर्ति पत्नी बलवान निवासी हसनपुर हरियाणा बताया। उसके बाद थाना पथरी स्थित चौकी फिरोपुर द्वारा हरियाणा कंट्रोल रूम से संपर्क साधा गया। वृद्ध महिला के वीडियो/फोटो, बोली, वेशभूषा से अवगत कराया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा जानकारी मिली कि यह सोनीपत के आसपास कोई गांव है 10 किलोमीटर के रेंज में वहां के हो सकते हैं लेकिन बात पुख्ता न होने पर कंट्रोल रूम हरिद्वार को वृद्ध महिला की फोटो वीडियो इत्यादि साझा किए गए। कुछ समय पश्चात ही जिला कंट्रोल रूम हरिद्वार द्वारा सूचित किया गया कि उनके परिजन यहां इन्हें ढूंढ रहे हैं व फेरूपुर चौकी का नंबर उनके साथ उनके परिवारों के साथ साझा कर दिया गया है। उसके पश्चात शिवम नाम के व्यक्ति ने चौकी फेरूपुर पर कॉल कर बुजुर्ग का विवरण और लाइव लोकेशन मांगी व 20 मिनट के अंदर चौकी फेरूपुर पहुंच अपने परिजन को देख खुशी से गदगद हो गए। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की और यह शब्द भी दोहराए गए कि कौन कहता है कि पुलिस अच्छा काम नहीं करती हमने तो आज लाइव देख लिया है कि पुलिस ऐसे काम भी करती है। 15 घंटे के अंदर सटीक जानकारी उपलब्ध कराते हुए वृद्ध महिला को उसके परिवार से मिलवाया गया और इस दौरान वृद्ध को अच्छे आचरण के साथ खाना, चाय इत्यादि उपलब्ध करवाई गई।
