रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मजहब की दीवारें तोड़ मानवता के लिए करें रक्तदान: डॉ. हिमांशु
बेहट( सहारनपुर)। ग्राम पंचायत दबकोरा स्थित डॉ. अनस चौधरी के क्लीनिक पर ‘हेल्पिंग हैंड्स इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन’ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि ‘किरण हेल्थ केयर सेंटर’ के संस्थापक डॉ. हिमांशु शर्मा ने युवाओं से जाति-मजहब से ऊपर उठकर रक्तदान करने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि मनोज कपिल शर्मा और डॉ. शोहराब पोसवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। संस्था के पदाधिकारी नवाब मलिक ने बताया कि क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह कैंप लगाया गया है। शिविर में कुल 27 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अफजल खान, डॉ. अजहर पोसवाल, फैजान कुरैशी, चौधरी जैद और डॉ. दानिश मलिक आदि मौजूद रहे।
