जागरण समाचार प्रतिनिधि
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने देर रात तीन कोतवाली के प्रभारी बदल दिए। कई चौकी प्रभारियों को भी इधर-उधर किया गया है। इंस्पेक्टर मनोहर भण्डारी को प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से प्रभारी निरीक्षक रानीपुर भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक अजय शाह को पुलिस कार्यालय से सिडकुल थानाध्यक्ष बनाया गया है और उपनिरीक्षक नितेश शर्मा को सिडकुल से श्यामपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी कोतवाली नगर बनाया गया है, जबकि उप निरीक्षक चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट चौकी प्रभारी कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक विकास रावत को गैस प्लांट चौकी से कोतवाली सिडकुल में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से बहादराबाद कस्बा बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि उप निरीक्षक अमित नौटियाल को बहादराबाद बाजार चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक विक्रम बिष्ट को थाना पथरी से सप्तऋषि चौकी प्रभारी कोतवाली नगर भेजा गया है और उप निरीक्षक बलवीर डोभाल को सप्तऋषि से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल को थाना पथरी से चंडी घाट चौकी प्रभारी कोतवाली श्यामपुर बनाया गया है, जबकि उप निरीक्षक नवीन चौहान को चंडी घाट चौकी श्यामपुर से थाना पथरी भेजा गया है। उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवान को खड़खड़ी चौकी प्रभारी कोतवाली नगर से पुलिस लाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक आशीष नेगी को मायापुर चौकी से मंडावर चौकी प्रभारी कोतवाली भगवानपुर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उप निरीक्षक विनय मोहन को मंडावर से पुलिस लाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से मंगलौर कोतवाली की कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ चौकी थाना बुग्गावाला से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक मनोज कुमार को थाना बुग्गावाला से अमानतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक नवीन नेगी को गोवर्धनपुर चौकी कोतवाली खानपुर से खड़खड़ी चौकी प्रभारी कोतवाली नगर भेजा गया है और उप निरीक्षक सूरत शर्मा को कोतवाली लक्सर से गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी कोतवाली खानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक बालम सिंह को कोतवाली रुड़की से तेजपुर चौकी प्रभारी कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है।
