जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में एसटीएफ देहरादून की टीम ने छापेमारी करते हुए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। सभी सिलेंडर खाली पाए गए हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार शनिवार को एसटीएफ की टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। टीम को मिले सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जिनकी वहां एक निजी कंपनी की गैस एजेंसी संचालित है। जिस स्थान से सिलेंडर बरामद हुए, उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। गोदाम के ठीक सामने एजेंसी स्वामी का आवास भी बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मदन रावत भी मौके पर पहुंचे। एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, एसआई विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं, महेंद्र सिंह नेगी, संजय तथा सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।
