जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से अनुपालन किये जाने हेतु आदेशित किया गया था आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर भगवान महर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने हेतु चौकी प्रभारी नारसन को विशेष निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में, चौकी प्रभारी नारसन उप-निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लापरवाही से वाहन चलाने, अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती का प्रयोग करने और मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखे छोड़ने वाली) बुलेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पेट्रोल पंप पर अत्यंत लापरवाही और तेज गति से कार चलाकर आम जनमानस की जान जोखिम में डालने वाले दो अभियुक्तों आदिल और मुशर्रत निवासी पुरकाजी को अंतर्गत संबंधित धारा मेंं पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए संबंधित कार को सीज कर दिया गया है। इसकेे अलावा एक स्कॉर्पियो को रोका गया जिस पर अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती (पुलिस स्टीकर के साथ) लगाई गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन का चालान काटा और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी। ध्वनि प्रदूषण और सड़कों पर दहशत फैलाने वाली पटाखे छोड़ने वाली मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। नियमों के विरुद्ध साइलेंसर का प्रयोग करने पर बुलेट को सीज कर दिया गया है पुलिस कार्रवाई के दौरान उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल शहजाद और कांस्टेबल पंकज चौधरी मौजूद रहे।
