जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। नारसन पुलिस ने सूचना मिलने के बाद एक व्यक्ति से 60 पव्वे देसी शराब के बरामद किए हैं पुलिस की पकड़ में आया युवक उत्तर प्रदेश के थाना पुरकाजी क्षेत्र का रहने वाला है। शुक्रवार की देर शाम को नारसन पुलिस ग्रस्त कर रही थी तभी सूचना मिली कि एक युवक देसी शराब लेकर ग्राम ब्रह्मपुर जाट की ओर जा रहा है सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने ग्राम बूडपुर तरह के पास से ग्राम ब्रह्मपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता देखा पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम परीक्षित निवासी ग्राम धमात थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर बताया तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 60 पववे देशी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
