जागरण समाचार प्रतिनिधि
युवक को मन्दिर में चोरी करना पड़ा भारी, आया पुलिस की गिरफ्त में, मन्दिर से चोरी किया गया सामान व नगदी बरामद
नशे की लत ने बनाया चोर , छोटी-बडी चोरी की घटना को अंजाम देकर करता था नशे की पूर्ती
रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मंदिर चोर को गिरफ्तार किया गया। घटना के अनुसार कोतवाली गगंनहर मन्दिर में चोरी की घटना से सम्बन्धित दिनांक तीन अप्रेल को अभियोग पंजीकृत किया गया था उक्त घटना के अनावरण में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी – पतारसी तथा इलेक्ट्रानिक माध्यम से व मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दून स्कूल वाली रोड़ से कलियर पुल की ओर से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपित के कब्जे से दो मंगलसूत्र सफेद धातु के जिस पर लोकेट लगे है, 04 जोड़ी बिच्छुए सफेद धातु, 01 जोड़ी पायजेब सफेद धातु, खण्डित मूर्ति का टूटा त्रिशुल का भाग व खण्डित मूर्ति का चन्द्राकार टूटा भाग, 01 पीली धातु का मांग टीका, 01 पीली धातु की लांग व 668 रुपए बरामद किये गये । पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम नवाज निवासी दून स्कूल के पास सिविल लाइंस रुड़की बताया गया उसने पुलिस को बताया कि वह नशे की पूर्ती करने के लिए मन्दिर में चोरी की गयी थी।
बरामदगी का विवरण
दो मंगलसूत्र सफेद धातु के जिस पर लोकेट लगे है, 04 जोड़ी बिच्छुए सफेद धातु, 01 जोड़ी पायजेब सफेद धातु, खण्डित मूर्ति का टूटा त्रिशुल का भाग व खण्डित मूर्ति का चन्द्राकार टूटा भाग, 01 पीली धातु का मांग टीका, 01 पीली धातु की लांग, 668 रुपए नगद।
पुलिस टीम मे ये रहे शामिल
अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, कांस्टेबल लाल सिहं, कांस्टेबल अजयवीर, कांस्टेबल अजय दत्त।
