रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस जवानों की सेहत का रखा जा रहा ख्याल
पुलिस लाईन रोशनाबाद में पुलिस कर्मियों/ परिजनों हेतु हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित
चिकित्सा केंप में की गई लगभग 200 पुलिस एवं परिजनों की स्वास्थ्य विकार की जांच
जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुभवी चिकित्सकों ने स्वास्थ्य स्तर सुधारने के लिए दिया परामर्श
व्यस्त दिनचर्या के कारण मौजूदा दौर में स्वस्थ रहना बड़ा चैलेंज है, हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी पुलिस परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए निरंतर मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएं- एसएसपी नवनीत सिंह
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के प्रयासों से पुलिस कर्मियों की भागदौड़ की दिनचर्या को देखते हुए उनके एवं उनके परिजनों को स्वस्थ रखने हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान वेलमेड अस्पताल देहरादून के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा उनके सपोर्टिव स्टॉफ द्वारा पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों एंव उनके परिजनों के ई.सी.जी., ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर एवं आंखों की जांच कर हृदय/पेट/आंत/लीवर सहित अन्य मानव अंगों से जुड़े रोगों से छुटकारे/ रिकवरी के लिए निशुल्क परामर्श प्रदान किया। 200 से अधिक पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों द्वारा कैंप का लाभ उठाया गया तथा एसएसपी हरिद्वार व अन्य अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित करने का आग्रह किया गया।
