रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
बच्चा खोने से परेशान मां के लिए खाकी के जवान लाये खुशी के पल
भीड़ के बीच खो गया था तीन साल का मासूम, तलाश में भटकने के बाद मायूस परिजनों ने पुलिस से मांगी थी मदद
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु घाट के पास से एक 3 वर्षीय बालक घर वालों से बिछड़ गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे के भीड़ में गायब हो जाने के बाद उन्होंने तलाश के लिए काफी मसक्कत की लेकिन बच्चे का कहीं पता न चला। बच्चे के परिजनों को शक़ था कि बच्चे का अपहरण किया गया है। बच्चे के परेशान परिजनों को सांत्वना देकर सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे की तलाश करते हुए उक्त बच्चे को सीसीआर चौक के पास से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल वापस पा बेहद खुश दिखे परिजनों ने इस पल को बेहद सुखद बताते हुए कहा कि वो हरिद्वार पुलिस के आजीवन ऋणी रहेंगे।
