रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
अकलसिया गौ संरक्षण केंद्र में बनेगा टीन शेड, त्यागी परिवार ने दी सौगात
बेहट (सहारनपुर) अकलसिया स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र में गौवंश के स्वास्थ्य और आराम के लिए एक नया टीन शेड बनाया जाएगा। इसकी आधारशिला मंगलवार को विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ रखी गई।

स्वर्गीय सत्यपाल त्यागी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा इस जनहित के कार्य का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्व. सत्यपाल त्यागी की पत्नी धर्मिष्ठा देवी, पुत्र सुनील त्यागी, अनिल त्यागी और संदीप त्यागी उर्फ जुगनू ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। इस नेक कार्य की शुरुआत के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (सहारनपुर) के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने त्यागी परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गौवंश की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर अजय काम्बोज, सोनू सैनी, गुबनी सैनी, अनवेग काम्बोज, सुनील गुप्ता, जगत सिंह, आशुतोष शर्मा और प्रितम सैनी सहित त्यागी परिवार के अन्य सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
