रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
शातिर चोर चढे पुलिस के हत्थे, चुराया गया सामान भी हुआ बरामद
झबरेड़ा। कोतवाली झबरेड़ा पर वादी मुकदमा जोगिंदर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम लाठरदेवा हूंण थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा इनवर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, नगद पैसे, आभूषण आदि सामान चोरी करने के सम्बन्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। कोतवाली झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग के तहत मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना के अनावरण के प्रयास किए गए। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास की सूचना पर गांव के रोशन आदि की चोरी में संलिप्तता प्रकाश में आयी। पुलिस टीम ने प्रकाश में आए संदिग्ध की तलाश के प्रयास करते हुए अंकुर व ओम कुमार को मंगलवार की रात ग्राम कोटवाल के पास से पकड़ा गया तथा उनकी निशांदेही पर चोरी का सामान नगद धनराशि ,आभूषण, गैस सिलेंडर व नगदी को बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध ने पूर्व में असाही इंडिया ग्लास फैक्ट्री में केबिल तार चोरी की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया। चोरी किया गया केविल तार को भी पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशांदेही पर बरामद किया गया पुलिस ने पूछताछ के बाद अंकुर उर्फ पादू और ओम कुमार निवासीगण लाठरदेवा हूंण कोतवाली झबरेड़ा का चालान कर दिया है। पुलिस ने उनके पास से 28 हजार रुपए, एक गैस सिलेंडर, आभूषण (गले का सेट,कान के झुमके) और केविल तार बरामद किया है।
