रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार व लक्सर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, गौकशी करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाहियों जारी, मौके से 02 जीवित गौवंशीय पशु, 105.5 किलो गौमांस व उपकरण बरामद, पुलिस की तत्परता से 02 बेजुबान पशुओं की बची जान, जीवित गौवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया
लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर गौ-तस्करी व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय कर पतारसी-सुरागरसी में लगाया गया था। मंगलवार की रात प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गढ़ी संगीपुर में गौकशी की सूचना पर गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार एवं लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान 03 आरोपियों को मौके से दबोचा गया, जबकि 01 आरोपी फरार हो गया। मौके से 105.5 किलो गौमांस व गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। साथ ही 02 जीवित गौवंशीय पशु, जिन्हें क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था, को सकुशल मुक्त कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दोनों पशुओं की जान बचाई गई तथा उन्हें सुरक्षित गौशाला भेजा गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सुलेमान, युसूफ और सहजाद निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
