रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
झबरेड़ा।यूपीसीएल की संयुक्त टीम द्वारा विद्युत चेकिंग की गई जिसमें 9 लोगों को चोरी करते पकड़ा गया जिसका नेतृप्त एस डी ओ झबरेड़ा गुलशन बुलानी द्वारा किया गया जिसमें झबरेड़ा एस डी ओ मोहम्मद रिजवान, एस डी ओ मंगलौर अनुभव सैनी व जेई अशोक कुमार , जेई सतीश सैनी ,अपने लाइनमैनो के साथ मौजूद रहे ।एसडीओ झबरेडा ने बताया कि कुल 09 लोगों के खिलाफ आज कार्यवाही की गई.जिसमें 3 लोग मानकपुर तथा 2 लोग झबरेडी कला में डायरेक्ट एलटी लाइन से ट्यूबवेल तथा 4 लोग झबरेड़ा में रविदास मंदिर के पास घरेलू चोरी करते पकड़े गए।ये अभियान लगातार चलता रहेगा तथा जिन लोगों के कनेक्शन पूर्व में बकाया पर काटे गए हैं उनके खिलाफ आरसी काटने और पुनः चेकिंग की भी कार्यवाही की जा रही है लगातार लोगों द्वारा की जा रही अवैध चोरी से ट्रांसफार्मर ओर लाईन पर अधिक लोड बढ़ रहा है तथा लाइनों के डैमेज होने की संभावना बढ़ती जा रही है
