रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
कलियर। कलियर क्षेत्र के मेहवड कला गांव में दिनदहाड़े घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर नगदी ओर सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी को है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है ।
क्षेत्र के मेहवड कला निवासी अनिरुद्ध सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन किसी काम से कही गए हुए थे दिन में ही चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर, हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए जैसे ही परिजन वापस आए तो उन्होंने देखा घर में अलमारी का ताला टूटा हुआ है ओर सामान बिखरा पड़ा है ओर अलमारी में रखी नगदी ओर जेवर गायब है यह घटना आसपास लगे सीसी टीवीकैमरे में कैद हो गई किए युवक मुंह ढके हुए दिखाई दे रहा है परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर सीसी टीवी कैमरों की जांच की है पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया हे कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है ओर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को ख्याला जा रहा है ।
