रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, हत्यारे के गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के हाथ
एसएसपी नवनीत सिंह की उम्दा लीडरशिप, हरिद्वार पुलिस का टॉप गेयर परफॉर्मेंस
भोगपुर लक्सर में बुजुर्ग के सिर पर हथोड़ी से वार कर अज्ञात लोगों ने की थी हत्या
पकड़े जाने का खौफ, शहर छोड़ कर भागने की फिराक में था हत्यारोपी
मंदिर में चोरी का था प्लान, विरोध करने पर लेली बुजुर्ग सेवादार की जान
हत्या/चोरी में इस्तेमाल हथोड़ा, पेचकश तथा चुराया गया एम्प्लीफायर व इन्वर्टर बरामद
आरोपी ने शराब के नशे में दिया था वारदात को अंजाम, अब करेगा हवालात की सैर
लक्सर। कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित मंदिर में कार्य करने वाले राजवीर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। प्रकरण के संबंध में कोतवाली लक्सर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था इसके साथ ही घटनास्थल के पास ही स्थित अन्य मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के संबंध में मैं भी मुकदमा पंजीकृत किया गया था। धार्मिक स्थल पर हत्या व चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सी ओ लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कर घटना के अनावरण व अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए। पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात मंगलवार की रात भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए। पकड़ में आए मेरठ निवासी संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। दिनांक 11 अप्रैल को आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मन्दिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया।आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसके बाद चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। अब वह सामान को लेने के लिए टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहाँ सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बेहद कम समय में वास्तविकता को सामने लाकर ब्लाइन्ड हत्या का खुलासा किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पता विशाल चौधरी निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस में आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस, मन्दिर से चोरी इन्वर्टर, मन्दिर से चोरी किये गये एमप्लीफायर बरामद किए। घटना का खुलासा करने वाली टीम में सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल रियाज अली, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल गंगा सिंह , कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह, और एस ओ जी के कांस्टेबल वसीम मौजूद रहे।
