जागरण समाचार प्रतिनिधि
लक्सर। जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने रविवार की रात चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को 11.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नितेश कुमार और समीर पाल निवासी ग्राम रेशम माजरी थाना डोईवाला जनपद देहरादून बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर, हेड कांस्टेबल दीवान सिंह नेगी, कांस्टेबल अरुण कुमार और कपिल चौहान मौजूद रहे।
