रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। बढ़ती गर्मी और ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए एपीस इंडिया लिमिटेड द्वारा नारसन ब्लॉक के ग्राम पीरपुरा स्थित बड़ी मस्जिद के पास वाटर कूलर स्थापित कराया गया। बुधवार को ग्राम पीरपुरा स्थित बड़ी मस्जिद के पास एपीस इंडिया लिमिटेड के द्वारा ग्रामीणों को गर्मी से राहत देने के लिए जन सेवा के अंतर्गत वाटर कूलर समर्पित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में ठंडे पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने अपनी सी एस आर गतिविधि के अंतर्गत पहल करते हुए वाटर कूलर स्थापित कराया, जिससे अब ग्रामीणों एवं राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर कंपनी के प्लांट मैनेजर राहुल दत्त शर्मा, मानव संसाधन विभाग से प्रवीण शर्मा, अंजू निश्छल, जसपाल, सर्वण, आमिर एवं रोकी आदि के अलावा ग्राम प्रधान मुजफ्फर, खलील, हाजी मुस्तकीम, हाजी अफसान, अब्बास, फरकान प्रधान, इंतजार, फरमान अली, मोहम्मद मुज्जमिल, हाजी इदरीश एवं कुर्बान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
