रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। ऊर्जा निगम द्वारा बिजली चोरी करने वालो पर कडी कार्यवाही करते हुये शिकंजा कसा गया। गुरुवार को विद्युत वितरण उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत प्राप्त बिजली चोरी की शिकायतो के अनुक्रम मे विजिलेन्स टीम व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से विद्युत चोरी चैकिग अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी में लोगों द्वारा डायरेक्ट कटिया डालकर AC चलाए जा रहे थे हीटर पर खाना बनाया जा रहा था विद्युत टीम की कार्यवाई से बिजली चोरी करने वालों में अफरा-तफरी मच गई और आनन फानन में लोगों द्वारा विद्युत केबल को खींचा गया। कस्बा मंगलौर के अंतर्गत मौहल्ला सैनीपुरा , मानक चौक ,हैदरी चौक व ग्राम मुण्डेट मे विघुत चैकिग की गयी जिसमे 16 लोगों द्वारा की जा रही चोरी पकडी गयी है । विजिलेन्स टीम मे उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी, अवर अभियंता सौरभ सिंह भाटी, अवर अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विजिलेंस धंनजय सिह, विकास कुमार, सहायक अभियन्ता विजिलेंस अनिल कुमार, सहायक अभियन्ता विजिलेंस अनिता काला अवर अभियन्ता विजिलेंस सपना अवर अभियन्ता विजिलेंस मारुत साह इंस्पेक्टर विजिलेंस सरिता शाह, इस्पेक्टर विजिलेंस संजीव त्यागी आदि शामिल रहे । विघुत चोरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्व विभागीय कार्यवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जायेगा तथा भविष्य मे भी विद्युत चोरी करने वालो के विरुद्व विजिलेन्स टीम व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से सघन विद्युत चोरी चैकिग अभियान चलाया जायेगा। उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इतनी भीषण गर्मी होने के कारण लोड अधिक बढ़ गया है जिस कारण विद्युत व्यवस्था पर अधिक दबाव बना हुआ है ऐसे में विद्युत विभाग आपकी सेवा में 24*7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयासरत है भीषण गर्मी में आप सभी सम्मानित उपभोगता बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार और सावधानीपूर्वक करें। अपने घर में उपयोग होने वाले विद्युत उपकरणों को एक साथ नहीं चलाए… शाम को पीक समय में बिजली का सीमित उपयोग करें। आप सभी उपभोक्ताओं के सहयोग से ही सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए जा सकेगी।
