रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। नाबालिक को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही उसने परचून का सामान बेचने दुकान कर रखी है। दुकान पर उसकी अनुपस्थिति में उसकी नाबालिक लड़की भी बैठकर सामान आदि बेचने का काम करती है। गांव के ही रहने वाले गौरव उर्फ गोल्डी जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है ने उसकी लड़की को बहला फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया तथा गौरव उर्फ गोल्डी ने लड़की के साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। लड़की ने इस संबंध में जानकारी दी तब उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला उप निरीक्षक नीलम ने आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया आरोपी ने पूछताछ के दौरान दुष्कर्म किए जाने की बात को स्वीकार किया इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया है।
