रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत एक़ गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति देर रात दीवार लांघकर घर में घुस गया और कमरे में अकेली सो रही एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि बीते 20 मई की रात करीब 11:30 बजे उनका पूरा परिवार सोया हुआ था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला शमशेर उनके घर के मुख्य गेट पर लगे लोहे के किवाड़ के ऊपर खाली जगह से रेंगकर घर के अंदर दाखिल हो गया। आरोपी सीधे उस कमरे में जा पहुंचा जहां ग्रामीण की नाबालिग बहन अकेली लेटी हुई थी। आरोप है कि शमशेर ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अचानक से कमरे में युवक के घुसने से पीड़िता के आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। अपनी बहन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और उसकी पत्नी तुरंत कमरे की तरफ दौड़े। उन्हें आता देख आरोपी शमशेर घर का मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर की तरफ भाग निकला। ग्रामीण के अनुसार जब आरोपी बदहवास हालत में घर से भाग रहा था तब सड़क से गुजर रहे अन्य ग्रामीणो ने भी उसे भागते हुए देखा। भागते समय आरोपी ने परिवार को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वह उन्हें जान से मार देगा। पुलिस ने ग्रामीण द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शमशेर के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
——=— मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक के कमरे में घुसकर प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि किशोरी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले नामजद आरोपी शमशेर को गिरफ्तार करते हुए पोक्सो की धारा में संबंधित कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
