रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को सट्टे का कारोबार करते हुएरंगे हाथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद की है। शनिवार की देर शाम मंगलौर कस्बा पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित शर्मा को जानकारी मिली कि कस्बा लंढोरा मार्ग पर स्थित एक अस्पताल के बराबर से जाने वाली गली में एक व्यक्ति सट्टे का कारोबार कर रहा है। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सट्टे का कारोबार करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम असगर निवासी मोहल्ला मलानपुरा मंगलौर बताया पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची और 1520 रुपए बरामद हुए। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
