रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। विद्युत उप संस्थान लंढौरा में 20 मई की देर रात युवकों द्वारा लाइनमैन और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने और आरोपियों द्वारा सुरक्षा गार्ड की वर्दी फटने के साथ ही स्टाफ के वाहनों में भी तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस ने तीन नामजद के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा लंढौरा में स्थित विद्युत उप संस्थान के अवर अभियंता विनोद कुमार ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 20 मई की अर्धरात्रि के करीब एक़ दर्जन से ज्यादा युवक बिजली घर में घुस आए तथा वहां पर मौजूद लाइनमैन सलीम और सुरक्षा कर्मी अनिल चौधरी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी आरोपियों ने सुरक्षा कर्मी अनिल चौधरी की वर्दी फटते हुए उसकी बंदूक छीन ली और बंदूक से उसका गला दबाकर जान से मरने का प्रयास किया। इसके आलावा बिजली मौजूद स्टाफ के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। तथा सरकारी कार्य में बाधा डाला गया। जिस कारण वहां पर मौजूद स्टाफ में भय का वातावरण पैदा हो गया और उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले विद्युत सप्लाई भी बाधित रही। डर के कारण अब वहां पर मौजूद विद्युत स्टाफ कार्य करने में असमर्थता जता रहा हैं। अवर अभियंता विनोद कुमार ने अनिल भगत, सनी और रफीश को नामजद करने के अलावा 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ दी थी । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि घटना की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
