रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कावड़ पटरी पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत के मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमहेड़ा तुगलकपुर निवासी लाडला अली और उसकी पत्नी गुलिस्ता सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल पर रुड़की क्षेत्र के पिरान कलीयर में गए थे शाम के समय दोनों मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर लौट रहे थे ज़ब वह मोटरसाइकिल पर कावड़ पटरी से होकर ग्राम लिबरहेड़ी गांव से थोड़ा आगे पहुंचे तभी सामने से तेजी के साथ आई एक कार के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी गंभीर रूप से घायल दोनों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया था मृतक के भाई सलीम अली ने कार अज्ञात चालक के विरुद्ध दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
