रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। घर के आंगन में देसी शराब बेच रहा व्यक्ति पुलिस के आने पर छत से कूद कर फरार हो गया पुलिस ने घर के आंगन से 172 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस सोमवार की देर शाम गस्त करते हुए ग्राम नाथू खेड़ी की ओर पहुंची थी तभी सूचना मिली कि ग्राम मुंडलाना में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा है सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए मकान पर जैसे ही छापेमारी की वैसे ही मकान के आंगन में बैठा एक व्यक्ति सामने छत पर चढ़ने के लिए रखी गई सीढी पर चढ़कर छत से कूदते हुए भाग निकला पुलिस ने मौके से 172 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की आसपास में पता करने पर पुलिस को जानकारी हुई की मौके से भागने वाले का नाम मोनू निवासी ग्राम मुण्डलाना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
