- रिपोर्ट – जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बच्चों को डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम मुंडियाकी में ज्योति लेब्स कंपनी द्वारा एक सामाजिक सरोकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को निशुल्क वाटर बॉटल और ओआरएस के पाउच वितरित किए गए।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ओआरएस के महत्व के बारे में बताया गया कि तेज धूप और गर्मी में यह शरीर में पानी और नमक की कमी को पूरा करता है। विद्यालय प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी ने कहा कि इस झुलसाती गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, और कंपनी की यह पहल बेहद सराहनीय है। वाटर बॉटल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी एवं अध्यापक पंकज कुमार, ज्योति लेब्स फैक्ट्री हेड राजेश कुमार, संजय अग्रवाल और अमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
