रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड लिब्बरहेड़ी के परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान मिल प्रबंधन और कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान मिल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के साथ-साथ उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनिट हेड लोकेंद्र सिंह लांबा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण की रक्षा करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और धरती को हरित बनाए रखने की शपथ दिलाई मिल के यूनिट हेड श्री लोकेन्द्र सिंह लाम्बा ने अपने संबोधन में पर्यावरण को बचाने के लिए व्यक्तिगत प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे मिल परिसर में स्वच्छता बनाए रखें और नियमित रूप से सफाई अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रबंधन ने दोहराया कि उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमेशा प्रतिबद्धता रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की देखरेख और उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी भी उठाई। इस अवसर पर श्री लोकेन्द्र सिंह लाम्बा के आलावा डिस्टलरी विभाग प्रमुख आर० पी० जोशी, मुख्य अभियंता विनय गौर, उत्पादन प्रमुख आर० पी० त्रिपाठी, बिजली विभाग प्रमुख एस० पी० शर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
