रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। जैन समाज के पवित्र मंदिर देवाधिदेव श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान (मंगलौर वाले बाबा) के जैन मंदिर में भव्य सिंह द्वार स्थापित किया गया है। मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से तैयार हुआ यह सिंह द्वार बेहद आकर्षक और भव्य है। इस सिंह द्वार के लगने से पूरे जैन समाज में उत्साह और उमंग का माहौल है। सागवान की लकड़ी से निर्मितइस द्वार पर बारीक और सुंदर नक्काशी का कार्य करने के लिए विशेष रूप से सहारनपुर से कुशल कारीगरों को बुलाया गया था। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति अध्यक्ष अरिहंत जैन ने बताया कि इस द्वार को पूर्ण रूप से तैयार होने में लगभग 3 माह का समय लगा है द्वार पर उकेरे गए हाथी और कलश सुंदरी के चित्र श्रद्धालुओं के मन को लुभा रहे हैं, जो पूरे कस्बे की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं जैन समाज द्वारा इस भव्य द्वार को बनवाने की मुख्य जिम्मेदारी समाज के उपाध्यक्ष अनुज जैन को सौंपी गई थी द्वार का पूरा डिजाइन और निर्माण कार्य श्रेयांश जैन एडवोकेट के निर्देशन में संपन्न कराया गया। इस कार्य को पूर्ण कराने में महिला विंग से विशेष सहयोग ईरा जैन, ऋतु जैन, अनुष्का, रश्मि और नीतू का रहा। इस मांगलिक और गौरवमयी अवसर पर जैन समाज की कार्यकारिणी समिति सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज जैन, गौरव जैन, नगर पालिका परिषद सभासद विपिन जैन, अमित, सचिन, प्रशाल, शशांक, किशु, सम्यक, उत्कर्ष, राजेश, नमन और अजय आदि उपस्थित रहे।
