रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर । ग्राम उधहालेड़ी की ग्राम प्रधान रूबी चौधरी ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधायक काजी निजामुद्दीन को पत्र सोपा है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि गाँव उछलहेड़ी, मन्नाखेडी, लहबोली, ठसका, मुन्डेट और आस-पास के गाँव मे निवास करने वाले ग्रामीणों को मंगलौर आने-जाने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड रहा है। घण्टो तक जाम में खड़े रहना पड़ता है। जिसकी वजह से सभी को अपने गन्तव्य पर पहुंचने में देर हो जाती है। मरीज हलकान हो जाते हैं। उन्होंने सड़क के बीच में लगे विद्युत पोल को तुरंत हटाए जाने की मांग विधायक से की है। ग्राम प्रधान रूबी चौधरी के शिकायती पत्र को ध्यान में रखकर मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन ने जिलाधिकारी से मंगलौर-कुरडी-देवबंद मार्ग अत्यंत दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए तथा उक्त मार्ग पर लगे विद्युत पोल हटवाने को लेकर पत्र लिखा है।
