रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। क्षेत्र अंतर्गत एक बारात घर में दिन पूर्व हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए एसी के सभी कॉपर पाइप बरामद कर लिए गए हैं।
रुड़की के वेस्ट अंबर तालाब निवासी शोभित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलौर क्षेत्र में स्थित हवेली बैंकेट की देखरेख करते हैं। 12 जून की रात करीब 2 बजे कुछ अज्ञात चोरों ने बारात घर को निशाना बनाया। चोरों ने बारात घर में लगे एयर कंडीशनर के सारे तांबे के पाइप काट दिए और उन्हें चोरी कर फरार हो गए। इस वारदात से बारात घर स्वामी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरिक्षण भगवान महर ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात राणा फैक्ट्री के पास नहर पटरी पर चैकिँग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया तलाशी लेने पर उसके पास से बारात घर से चोरी किए गए सभी 9 कॉपर पाइप बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कपिल निवासी ग्राम नजरपुरा बताया पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
