रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर के समन्वय पोर्टल के जरिए चलाए जा रहे विश्लेषणात्मक अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पोर्टल की प्रतिबिम्ब प्रणाली और संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान अंतरराज्यीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी के पूरे जाल का पर्दाफाश हुआ है। आई4सी के समन्वय पोर्टल से 16 जनवरी 2024 से 11 जून 2026 तक की सस्पेक्ट बैंक ब्रांचेज की डाउनलोड की गई रिपोर्ट के विश्लेषण के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा जीटी रोड, मंगलौर का खाता संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। जांच के दौरान शिकायत के आधार पर जब पीड़ित राजेश नायक निवासी बोनाईगढ़, सुंदरगढ़, ओडिशा से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो ठगी के पूरे तरीके का खुलासा हुआ। पीड़ित ने बताया कि उन्हें एक तथाकथित आयुर्वेदिक कंपनी की ओर से लकी नंबर 0211 के तहत लॉटरी जीतने का कॉल आया था। लॉटरी की भारी-भरकम राशि जारी करने के नाम पर झांसा देकर आरोपी ने यूपीआई और फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल 51485 रुपए अपने बैंक ऑफ बड़ौदा वाले खाते में ट्रांसफर करा लिए।
समन्वय पोर्टल पर गहन पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त संदिग्ध खाते का धारक आकाश कुमार निवासी ग्राम गोपालपुर थाना मंगलौर है। आरोपी के इस अकेले खाते में देश के विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन फ्रॉड की राशि मंगवाई गई थी जिसमें गोवा से 58,200 रुपए, महाराष्ट्र से 13,395 रूपये, पश्चिम बंगाल: से 45,700 रूपये मांगे गए।पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी ने ऑनलाइन ठगी की रकम को खपाने के लिए हरिद्वार जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कई बैंकों में खाते खुलवा रखे थे जिन पर देश भर से साइबर शिकायतों की भरमार है। जांच के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने आरोपी आकाश कुमार द्वारा धोखाधड़ी और बेईमानी की नीयत से लोगों को लॉटरी का झांसा देकर यूपीआई/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ठगी करने और अवैध कमाई हड़पने के जुर्म मे मुकदमा दर्ज कराया है।
———–
इन बैंकों में भी खुले हुए हैं भी खाता
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (लण्ढौरा): खाता सं. 7603411138 (02.04.2025 से सक्रिय)
इंडियन ओवरसीज बैंक (गुरुकुल नारसन): खाता सं. 372401000007087 (26.05.2025 से सक्रिय)
यूनियन बैंक (मंगलौर): खाता सं. 771402010005286 (21.12.2024 से सक्रिय)
केनरा बैंक (मंगलौर): खाता सं. 110191378520 (30.07.2024 से सक्रिय)
एक्सिस बैंक (मंगलौर): खाता सं. 923010057062737 (26.12.2023 से सक्रिय)
