रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: कस्बा लंढोरा से रुड़की स्थित एक फाइनेंस कंपनी में गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लंढोरा के मोहल्ला खुमरान पठान (वार्ड नंबर 4) निवासी मोहम्मद इस्तखार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई इकरार अहमद बीते एक अगस्त को किसी काम से रुड़की स्थित फाइनेंस कंपनी में गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर शाम तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो स्वजन को चिंता हुई। स्वजनो ने रिश्तेदारी और उसके दोस्तों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से भाई को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम लापता युवक की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा
