रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधि के अंतर्गत एपिस इंडिया लिमिटेड की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर को एंटी-रेबीज इंजेक्शन वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनस्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाना है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद मंगलौर के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, सीएचसी मंगलौर के अधीक्षक डॉ. गुलबहारके आलावा कंपनी प्रबंधन की ओर से राहुल दत्त शर्मा, जसपाल सिंह एवं प्रवीण शर्मा मौजूद रहे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को संबल मिलता है और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुलबहार ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता से मरीजों को राहत मिलेगी। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि एपिस इंडिया लिमिटेड अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों में अपना योगदान देती रहेगी। कार्यक्रम में अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
