रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नारसन कलां से एक महिला अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नारसन कलां निवासी सिंटू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 2 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9:00 बजे उनकी 28 वर्षीय पत्नी सोनम अपनी 6 वर्षीय पुत्री राधिका को साथ लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गईं। काफी खोजबीन और रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
