रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। मंगलवार सुबह क्षेत्र स्थित गंगनहर किनारे बरामद हुए महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका की शिनाख्त मेरठ निवासी कविता (42) के रूप में हुई है। मृतका के पति ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी पर हत्या का संगीन आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था जिसके आधार पर पुलिस ने 18 घंटे के अंदर महिला की गुत्थी को सुलझा दिया है। बुधवार की शाम कोतवाली में घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से ग्राम ओली माजरा थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर और हाल निवासी नटेशपुरम (मेरठ) निवासी अरविंद पंवार की पत्नी कविता 17 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थीं। अरविंद जब ड्यूटी से लौटे तो पत्नी और बेटी घर पर नहीं थीं। बेटी से फोन पर बात करने पर उसने बताया कि वह अपनी मां कविता को लेकर कार से अपने प्रेमी आकाश चौहान निवासी ग्राम दूल्हेड़ा, थाना पल्लवपुरम, मेरठ के साथ मनोना धाम (बरेली) जा रही है। मंगलवार की सुबह मंगलौर कोतवाली पुलिस को पुराने नहर पुल के पास गंगनहर किनारे एक महिला का शव मिला। पुलिस ने अरविंद पंवार से संपर्क कर उनके मोबाइल पर शव की फोटो भेजी, जिसके बाद अरविंद ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी कविता के रूप में की। पति अरविंद पंवार का आरोप है कि उनकी बेटी उन्नति और आकाश चौहान के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसका कविता लगातार विरोध कर रही थीं। इसी रंजिश में बेटी पहले भी अपनी मां को जान से मारने की धमकी दे चुकी थी। आरोप है कि बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को गंगनहर किनारे फेंक कर फरार हो गए। एसपी देहात ने बताया कि महिला का शव गंगनहर किनारे से बरामद हुआ था। पति की तहरीर के आधार पर बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था पुलिस टीमों ने 18 घंटे के अंदर 216 सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें उन्हें एक कार सैंडिक्त परिस्थितियों में घूमती मिली शक के आधार पर कार को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से घटना में प्रयुक्त चाकू और कार की सीटों पर खून लगा मिला। पुलिस मर्तका की पुत्री उसके कथित प्रेमी से पूछताछ कर रही है।

======= मंगलौर। कलयुगी बेटी द्वारा बेरहमी से अपनी मां का गला काटकर हत्या करने में अहम भूमिका निभाई गई। मेरठ से कार में बैठकर तीनों बरेली के मनोना धाम के लिए निकले थे कार को आकाश चौहान चल रहा था जबकि उसके बराबर की सीट पर कविता बैठी थी वादी अरविंद की पुत्री पीछे की सीट पर बैठी थी रास्ते में कथित प्रेमी आकाश चौहान ने कविता को बातों में उलझाया और पीछे सीट पर बैठी उन्नति ने चाकू से अपनी मां का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद देर रात करीब 4:30 के बाद उन्होंने मंगलोर क्षेत्र के कावड़ पटरी पर मृतका के शव को गंग नहर में फेंक दिया दुर्भाग्य से महिला का शव गंग नहर में गिरने के बजाय किनारे खड़ी झाड़ियां में फंस कर रह गया। शव को फेंकने के बाद उन्होंने मैंगलोर के एक पेट्रोल पंप से ऑनलाइन तेल भी भरवारा. और उसके बाद फिर से कावड़ पटरी से होते हुए रुड़की की ओर चले गए रात भर रुड़की से लक्सर और मंगलौर की ओर कार को दौड़ते रहे। बुधवार को पुलिस ने लक्सर रोड से उन्हें मेरठ की ओर जाते समय हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया.
