रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। अपराध को अंजाम देने के बाद अदालत की कार्यवाही से लगातार गैरहाजिर चल रहे आरोपी के खिलाफ मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने तीन शातिर वारंटियों को धर दबोचा. पुलिस काफी समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पूर्व में संभावित ठिकानों पर दी गई दबिश के बाद भी ये हाथ नहीं आ रहे थे।
मंगलौर पुलिस ने जाल बिछाते हुए 22 अगस्त को अलग-अलग टीमों का गठन कर नए ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चेक बाउंस के मामल में वांछित चल रहे कलीम निवासी ग्राम बन्हेडा टांडा कोतवाली मंगलौर और अरशद निवासी मोहल्ला पठानपुरा कोतवाली मंगलौर) को दबोच लिया गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत फरार चल रहे तीसरे वारंटी रविंद्र निवासी मोहल्ला खलसा, कोतवाली मंगलौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर दिया है।
