रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: चलती कार का टायर अचानक फटने से एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नसीरपुर निवासी आकाश (उम्र 26 वर्ष) अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह मंडावली गांव के पास सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही एक कार का टायर अचानक धमाके के साथ फट गया। टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही आकाश की बाइक से टकरा गई। जिसमें आकाश घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल आकाश को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.
