रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
गुरुकुल नारसन : गुरुकुल नारसन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम टिकोला कला में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण हत्या की आशंका जाता रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम टिकोला कला निवासी कपिल (40 वर्ष) शनिवार शाम अचानक अपने घर से निकाला था काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन कीलेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित एक नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पास जाकर देखा तो मृतक की पहचान गायब चल रहे कपिल के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।
