रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: स्थानीय सिद्ध पीठ जाहरवीर गोगा म्हाड़ी से रविवार की सुबह श्रद्धालुओं का एक जत्था धार्मिक जयकारों के साथ राजस्थान स्थित बागड़ धाम के लिए निशान पवित्र ध्वज लेकर रवाना हुआ।

धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजा-अर्चना के बाद गोगा जी महाराज के निशान की पदयात्रा ढोल ढमाकों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से निकली गई. श्रद्धालुओं के इस जत्थे का नेतृत्व मुख्य रूप से भगत नरेश धीमान जी द्वारा किया गया। रवानगी के समय पूरा वातावरण जय बाबा की और जाहरवीर गोगा जी के भजनों से गुंजायमान हो उठा।मुख्य भगत नरेश धीमान ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की मनोकामना को लेकर श्रद्धालु गोगा म्हाड़ी से पवित्र निशान उठाकर बागड़ धाम जाते हैं। उन्होंने कहा कि गोगा जी महाराज अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।
