मंगलौर। कंटेनर और कार की टक्कर लगने से एक़ की मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेड़ी के पास स्थित उत्तम शुगर मिल के सामने गुरुवार की देर रात दिल्ली की ओर से हरिद्वार की ओर जाते हुए एक कंटेनर मे कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण कार में सवार अतुल कुमार निवासी अम्मी नगर सराय थाना सिंघावली अहीर बागपत और सूरज निवासी पम्मी नगर सराय थाना सीतावली जिला बागपत गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मंगलौर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने अतुल कुमार(30) को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली लाकर खड़ा कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
