मंगलौर। बाजार में सामान लेने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल को अज्ञात ने चोरी कर लिया है। थाना कोतवाली लक्सर के ग्राम जैनपुर खुर्द निवासी इस्तखार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह 2 जनवरी को कस्बा लंढोरा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर पुलिया के पास अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर खरीदारी करने आया था जब वह खरीदारी करके वापस जाने लगा तब तक अज्ञात में उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया था. इसके बाद उसने ऑनलाइन के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी की सूचना दर्ज कराई थी। मंगलौर पुलिस ने ई एफ आई आर के द्वारा मिली सूचना पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
